फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही पर विधायक ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। झालगोपालपुर नहर की सफाई के दौरान बंधा लगा छोड़ देने की लापरवाही पर सदर विधायक मनीष असीजा ने सिंचाई विभाग के एक अधिकारी खरी-खरी कहते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बंधा पूरा नहीं हटाया इससे शहर को पानी का संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सिंचाई विभाग ने नहर की सफाई के लिए आठ मीटर का बंधा लगाया था। सफाई होने के बाद बंदा पूरा नहीं हटाया बीच में से मात्र तीन मीटर काट दिया, इससे पानी का प्रवाह धीमा हो गया और नहर में पानी घट गया। पूरे मामले को लेकर डीएम से बात की और सिंचाई विभाग के एक्सईएन से भी बात की।
उधर, नहर की सफाई का कार्य बुधवार को भी जलकल और सिंचाई विभाग द्वारा कराया गया। नहर की सफाई होने के साथ ही झालगोपालपुर ने नंदपुर इंटेक को जाने वाली नहर का जलस्तर के साथ बढ़ गया। जिसके चलते शहर को सुबह और शाम को पानी की सप्लाई दी गई। जलकल विभाग के एक्सईएन चंदन सिंह का कहना है कि नहर में घास जमा होने के कारण पानी की सप्लाई में दिक्कत आती थी। नहर में पानी तेजी के साथ चल रहा है अब शहर को पर्याप्त पानी मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें