धूं-धूं कर जली लंका, रोमांचित हुए दर्शक
- फोटो : Amar Ujala
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में गुरुवार को सीता खोज, अशोक वाटिका में हनुमान द्वारा स्वर्ण मुद्रिका डालना, अक्षय कुमार का वध, हनुमान का रावण की सभा में पहुंचना, हनुमान की पूंछ में आग लगाना तथा हनुमान द्वारा सोने की लंका दहन लीला का मंचन हुआ। खास बात यह रही कि रामलीला के पात्रों ने बुखार से पीड़ित होने के बाद भी अपने किरदार को निभाया।
रामलीला मैदान में पानी भरने के कारण बुधवार को लीला का मंचन गैलरी में हुआ था। गुरुवार को सुबह से ही मैदान को व्यवस्थित करने का कार्य शुरू हो गया। शाम को रामलीला मंचन के लिए प्रभु श्रीराम का डोला पहुंचते ही लीला शुरू होती है। लंका दहन के आकर्षक आतिशबाजी देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।
रामलीला में आज
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को रामलीला मैदान में श्रीराम का लंका प्रस्थान, विभीषण मिलन, रामेश्वर की स्थापना, समुद्र पार की लीला होगी। लेबर कालोनी रामलीला में हनुमान-रावण संवाद तथा लंका दहन की लीला का मंचन होगा।