फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: श्मशान की जगह जमीन का दंगल...महिला शव रखकर रजिस्ट्री की जिद

Tue, 01 Sep 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जसराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में अंतिम संस्कार से पूर्व हंगामा करते हुए लोग। संवाद - फोटो : जसराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में अंतिम संस्कार से पूर्व हंगामा करते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना जसराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में हुई विवाहिता की मौत के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। एक ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत फंदे पर लटकने से होने की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरी ओर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जाकर 10 बीघा जमीन के टुकड़े को लेकर मायका और ससुराल पक्ष आपस में भिड़ गए। इस कारण घंटों शव गांव में पड़ा रहा और देर शाम तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर निवासी सुमित की पत्नी डॉली की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर जब खड़ीत मिलावली निवासी मायका पक्ष से परिजन सीएचसी जसराना पहुंचे तो वहां ससुरालीजन शव छोड़कर भाग चुके थे। मृतका के मौसेरे भाई विशाल यादव ने आरोप लगाया कि शादी के 10 वर्षों के दौरान डॉली को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। रक्षाबंधन पर भी जब उसका भाई श्याम उसे लेने आया था तब पति सुमित ने उसे मायके भेजने से साफ इन्कार कर दिया था।
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव मोहम्मदपुर पहुंचा तो मायका पक्ष के लोगों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। उन्होंने साफ कहा कि मृतका के नौ वर्षीय बेटे तरुण के भविष्य की सुरक्षा के लिए पहले उसके नाम 10 बीघा खेत की रजिस्ट्री की जाए उसके बाद ही अंतिम संस्कार करने दिया जाएगा। ससुराल पक्ष के लोग मंगलवार को रजिस्ट्री कराने का आश्वासन देते रहे लेकिन मायके वाले बिना रजिस्ट्री के अंतिम संस्कार न कराने की अड़िग शर्त पर कायम रहे। देर शाम तक दोनों पक्षों के विवाद के बीच अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। इंस्पेक्टर भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में महिला की मौत फंदे पर लटकने के कारण होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा मृतका के माथे पर एक हल्का चोट का निशान भी पाया गया है। इससे मामला और संदिग्ध हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। मायका और ससुराल पक्ष में 10 बीघा जमीन के टुकड़े का भी विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें