फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन सोमवार से शुरू हुआ। शोधार्थियों ने संगोष्ठी के विषय महिला नेतृत्व एवं सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी का आगाज मुख्य अतिथि महापौर नूतन राठौर, सीडीओ नेहा जैन ने मां शारदे की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्र्रज्ज्वलित कर किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रबंध समिति अध्यक्षा माला रस्तोगी, शशि अग्रवाल, महाविद्यालय प्राचार्या डा. विनीता गुप्ता ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता एनसीईआरटी दिल्ली की डीन प्रो. सरोज यादव ने नारी की नेतृत्व क्षमता एवं सशक्तीकरण पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। महापौर नूतन राठौर ने महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए अनुभव साझा किए।
सीडीओ नेहा जैन ने नारी की नेतृत्व क्षमता के बारे में बताया। विषय से संबंधित करीब 100 शोधार्थी एवं छात्राओं ने शोधपत्र पढ़े। दूसरे सत्र में टेक्निकल सेशन का आयोजन किया गया। डॉ. अशोक सिंघल, डा. हेम बोरकर, अंजू अरोरा, डा. पारुल भटनागर, डा. निशा अग्रवाल, डा. प्रीति रॉय ने नारी सशक्तीकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। संचालन माधवी सिंह ने किया।
इस दौरान पूनम अग्रवाल, एसआर आर्य, उमाशंकर गुप्ता, विजय शर्मा, डा. रजनी बंसल, डा. निशा अग्रवाल, डा. प्रीती अग्रवाल, डा. छाया, डा. पंकज मिश्रा, मयंक शर्मा, अंजुमा रियाज आदि मौजूद रहे।
दाऊ दयाल डिग्री कालेज में आयोजित सेमिनार के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि सीडीओ नेहा जैन के साथ महापौर - फोटो : FIROZABAD