फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बेड़ियों में जकड़कर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे श्रमिक नेता

Mon, 20 Jul 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते, श्रमिक नेता रामदास मानव। स्रोत: स्वयं - फोटो : सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते, श्रमिक नेता रामदास मानव। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। देश भर में चर्चित नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक प्रकरण और विकास के नाम पर पर्यावरण को हो रहे नुकसान के विरोध में सोमवार को अनोखा प्रदर्शन हुआ। कांच-चूड़ी जुड़ाई श्रमिक नेता रामदास मानव अपने शरीर पर लोहे की बेड़ियां डालकर तहसील सदर परिसर में स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपते हुए श्रमिक नेता ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही धांधली पर आक्रोश व्यक्त किया। ज्ञापन देने के दौरान श्रमिक नेता रामदास मानव ने कहा कि पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को धरना स्थल से जबरन हटाना पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। नए निर्माण और विकास की आड़ में पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। श्रमिक नेता ने मांग की कि परीक्षाओं की पवित्रता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और विकास कार्यों के नाम पर हो रहे पर्यावरणीय विनाश को रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें