फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मजदूर की करंट लगने से मौत, दो जख्मी

Fri, 31 Jan 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मैरिज होम के प्रवेश द्वार को सजा रहे मजदूर 11 केवीए की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गए। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूर सगे भाई गंभीर रूप से झुलसकर घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम एवं घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन


माधौगंज-बटेश्वर मार्ग स्थित दुर्गा पैलेस में आगामी 2 फरवरी को एक शादी समारोह है। इसके लिए यहां पैलेस की सजावट का कार्य चल रहा था। शैलेंद्र नामक ठेकेदार इस कार्य को पूरा कराने के लिए मजदूर सोनू (37) निवासी सिरकुट बिजनौर, मनोज एवं विपिन निवासीगण बझेरपुर थाना श्यौहरा बिजनौर, जोकि दोनों सगे भाई हैं। इनके अलावा ललित सैनी निवासी सिरकुट बिजनौर एवं अभिषेक निवासी जामीर, बिजनौर को शिकोहाबाद लेकर आया था। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे करीब पांचों मजदूर मैरिज होम के बाहर गेट की सजावट कर रहे थे। गेट के बाहर लोहे के पिलर खड़े करके उन पर कपड़ा बांधा जा रहा था। सोनू पिलर के ऊपर चढ़ा हुआ था। पिलर से कुछ ही दूरी पर 11 केवीए की विद्युत लाइन गुजर रही थी। नीचे की ओर मनोज (30) एवं विपिन (26) खड़े हुए थे। अचानक ही सोनू का नियंत्रण बिगड़ गया। इसके चलते वह पिलर के ऊपर से होकर गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। जिससे उसे करंट लग गया। करंट लगने पर नीचे खड़े दोनों मजदूरों ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसमें वह बुरी तरह झुलस गए। इस घटना को देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें