फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निर्माणाधीन टैंक की दीवार गिरने से मजदूर की मौत

Wed, 12 Nov 2025 07:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
गांव बाघई में हुआ हादसा, ग्रामीणों की मदद से निकाला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी। थाना रजावली के गांव बाघई में बुधवार सुबह एक निर्माणाधीन पॉली हाउस की दीवार गिरने से मजदूर की मौत हो गई। परिजनों में चीख- पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा।
बाघई निवासी रहीश पाल अपने खेत पर पॉली हाउस का निर्माण करा रहा था। बुधवार सुबह सिकंदरपुर निवासी मजदूर भूरी सिंह (42) शौचालय के टैंक की दीवार बना रहा था। उसी समय दीवार के अचानक ढहने से भूरी सिंह नीचे दब गया। काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत मलबा हटाना शुरू कर दिया। लेकिन तब तक भूरी सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि मृतक भूरी सिंह टैंक में पानी भर रहे थे, तभी मिट्टी धंस जाने से चारों तरफ की दीवार टूट जाने से मृतक दब गए। ग्रामीणों की मदद से शव को निकाल लिया गया था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें