फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बेटे को कैंसर की खबर से टूटे श्रमिक ने दी जान, बंद कमरे में मिला शव

Sat, 05 Sep 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नई बस्ती नवादा में 11 वर्षीय बेटे को कैंसर होने की खबर से आहत श्रमिक ने बंद कमरे में जहरीली दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा खोला तो श्रमिक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

40 वर्षीय राजन सिंह मूल रूप से घटिया घाट, जिला फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। 10 वर्षों से मक्खनपुर की सनग्लास वर्क्स लिमिटेड में श्रमिक थे। पत्नी अनीता देवी, बेटी पलक (14) व बेटे वंश (11) के साथ नई बस्ती नवादा में किराए के मकान में रहते थे। रक्षाबंधन पर अनीता देवी दोनों बच्चों के साथ मायके गई थी।
पत्नी अनीता देवी ने बताया कि दो दिन पूर्व फोन पर बातचीत के दौरान उसने राजन को बताया था कि डॉक्टरों ने 11 वर्षीय बेटे वंश को कैंसर होने की आशंका जताई है। इस खबर के बाद से ही राजन बेहद तनाव में था। शनिवार सुबह 10 बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा, जहां राजन मृत अवस्था में पड़ा हुआ था और उसका शरीर नीला पड़ चुका था।
विज्ञापन

सीओ शेखर सेंगर ने बताया कि थाना मक्खनपुर इंस्पेक्टर चमन कुमार ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें