एंबुलेंस में प्रसव से पूर्व प्रसूता का बीपी जांचती ईएमटी।
फिरोजाबाद। अरांव ब्लॉक के गांव नगला लेखराज की रहने वाली ज्योति को अचानक प्रसव पीड़ा उठने पर परिजन ने 102 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही स्थिति बिगड़ने लगी।
गंभीर हालात को भांपते हुए एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) प्रिया ने सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए चलती एंबुलेंस में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई। ईएमटी प्रिया की तत्परता से जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। डिलीवरी के बाद मां और नवजात स्वस्थ्य है। परिजन ने ईएमटी प्रिया और 102 एंबुलेंस सेवा का आभार जताया। एंबुलेंस प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ईएमटी ने समय रहते जो कार्य किया वह सराहनीय है।