राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत गांव और मजरों में विद्युतीकरण कार्य कर रही एल एंड टी कंपनी की लाखों रुपये की केबिल चोरी की जा रही थी। जलेसर रोड पर पकड़े गए वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरजीजीवाईएस योजना के तहत प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कृष्णा की देखरेख में जनपद के विद्युतविहीन गांव और मजरों को रोशन करने का कार्य कराया जा रहा है। शनिवार सुबह करीब 10.30 कंस्ट्रक्शन मैनेजर जलेसर रोड स्थित दाऊदयाल स्टेडियम के निकट से गुजर रहे थे। तभी एक गाड़ी में कंपनी की एबीसी थ्री फेस की केबिल एक ड्रम गाड़ी में जाते हुए देखे। उन्होंने गाड़ी को रुकवा कर चालक से पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। इसी दौरान एक दूसरी गाड़ी, जिसमें सिंगल फेस की एबीसी केबिल के दो ड्रम थे, गाड़ी को लेकर चालक भाग निकला। कंस्ट्रक्शन मैनेजर ने सूचना पेट्रोलिंग गाड़ी को दी। मौके पर पहुंची ने पुलिस ने गाड़ी का कब्जे में लेकर जलेसर नारखी थाने के हवाले कर दी। पुलिस द्वारा चालक से पूछताछ की जा रही है, वह लाखों को कहां से लाया और कहां लेकर जा रहा था। इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर वियज कृष्णा का कहना है कि चोरी की केबिल की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। पूरे जनपद में आरजीजीवाईएस लिखी केबिल का प्रयोग केवल हमारी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। ड्राइवर द्वारा शिकोहाबाद में किसी गोपाल ठेकेदार का नाम बताया जा रहा है, जो विभाग में ठेकेदारी करता है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।