फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मैत्री दिवस के रूप में मनाया क्षमावाणी पर्व

Sun, 18 Sep 2016 12:23 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
विश्व मैत्री दिवस के रूप में मनाया क्षमावाणी पर्व - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जैन विद्वानों और त्यागी व्रतियों का सम्मान
विज्ञापन

 भारतीय जैन मिलन, भारत विकास परिषद, जैन दिगंबर युवा संघर्ष समिति एवं महिला जैन मिलन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मैत्री दिवस एवं क्षमावाणी पर्व का आयोजन चंद्रप्र्रभु मंदिर प्रांगण में किया गया। इस दौरान एक दूसरे से क्षमा याचना की गई। समारोह में दशलक्षण पर्व के दौरान प्रवचन करने वालों का सम्मान किया गया। ।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सेठ चंद्र कुमार जैन, नरेंद प्रकाश जैन प्राचार्य ने चित्र अनावरण कर किया। पंडित विमल कुमार जैन, दीपक जैन शास्त्री, रजत जैन, अजित कुमार जैन, राजेश जैन, अनुराग जैन शास्त्री, भानु कुमार एवं प्राचार्य नरेंद्र प्रकाश जैन का सम्मान किया गया। जैन मिलन के संयुक्त मंत्री जेके जैन ने मिलन के कार्यक्रमों की जानकारी दी। संजय जैन पीआरओ ने कहा कि क्षमा धारण करने योग्य होती है। हमें बैर भाव अभिमान छोड़कर सभी से मित्रता पूर्ण व्यवहार करना चाहिए। संचालन मंत्री मयंक जैन ने किया। अनिल जैन डब्बू ने आभार जताया। कार्यक्रम में विनोद जैन, संजीव जैन, डॉ. धीरेंद्र जैन, देवेंद्र कुमार जैन, अरुण जैन, राजीव जैन, विनय जैन, सुनील जैन रैमजा, विजय कुमार जैन, ललित मोहन रपरिया, दिलीप जैन, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पार्श्वनाथ, मां पद्मावती की शोभायात्रा निकाली
लोहियान गली में सायं को सजाया गया भव्य फूल बंगला
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, गली में पार्श्वनाथ भगवान एवं मां पद्मावती की रथयात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस शोभायात्रा में भाग लिया। तदुपरांत मंदिर प्रांगण में आठ फुट अवगहना की माता पद्मावती की भव्य एवं मनोहारी प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। श्रद्धालुभाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

वार्षिक रथयात्रा कन्हैयालाल की जीन कोटला रोड़ से प्रारंभ हुई। जो विभिन्न मार्ग होते हुए गली लोहियान पर हुई। बैंडबाजों की ध्वनि पर श्रद्धालु झूमते नाचते नजर आए। तदुपरांत मां पदमावती की प्रतिमा का लोकार्पण करने का सौभाग्य समाजसेवी संभव प्रकाश जैन को मिला। इसके बाद मां पदमावती का श्रृंगार करने का सौभाग्य पूनम जैन को मिला। भगवान पार्श्वनाथ, मां पद्मावती, क्षेत्रपाल के मस्तक पर रजत छत भी लगाए गए। क्षेत्रपालजी को त्रिशूल भेंट किया गया। तदुपरांत भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक पूजन किया गया। रात्रि में भव्य फूल बंगले का आयोजन किया गया। जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। श्रद्धालुओं ने रात्रि में सामूहिक आरती की। तदुपरांत धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोकेंद्रपाल जैन अध्यक्ष, प्रवीन जैन, राजेश जैन, सुधीर जैन, विनोद जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें