फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नसियाजी मंदिर में मनाया क्षमावाणी पर्व

विज्ञापन
नसियाजी मंदिर में आयोजित क्षमावाणी पर्व में जैन समाज के लोग। संवाद।
विज्ञापन
- पद्मावती पुरवाल जैन समाज का क्षमावाणी समारोह सौहार्द और आत्मशुद्धि का बना प्रतीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पद्मावती पुरवाल जैन समाज ने रविवार को नसियाजी स्थित रत्नत्रय मंदिर में क्षमावाणी उत्सव का आयोजन किया। एक-दूसरे से हाथ जोड़कर विगत वर्षों में हुई भूलों के लिए क्षमा याचना की। साथ ही विश्व में बढ़ते वैमनस्य, हिंसा और द्वेष की समाप्ति के लिए मंगल कामना की गई।
समारोह की शुरुआत जितेंद्र जैन ने ध्वजारोहण से की। महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण विजय जैन, धीरेंद्र जैन, आकाश जैन और अनुज जैन ने किया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन और राजेश जैन क्षमावाणी के पर्व के बारे में बताया। प्रो विमल जैन, राज कपूर जैन, संत कुमार जैन, विवेक जैन, प्रवीण जैन और आदीश जैन ने क्षमा पर्व को आत्ममंथन और आत्मशुद्धि का महापर्व बताया। कहा कि मनुष्य जीवन में जाने-अनजाने में गलतियां होती हैं और उन्हें स्वीकार कर क्षमा मांगने का यह पर्व जीवन को नई दिशा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूपचंद्र जैन एडवोकेट ने कहा कि समाज ने लंबे समय बाद अत्यंत सुंदर आयोजन किया है, जिसे अब हर वर्ष दशलक्षण पर्व के उपरांत नियमित रूप से किया जाना चाहिए। पंचायत सभा के अध्यक्ष धीरेंद्र जैन ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। संचालन प्रदीप जैन, मयंक जैन ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में राहुल जैन, मनीष जैन, धीरज जैन, सुनील जैन, श्याम सुंदर जैन, अरुण जैन, जयंती प्रसाद जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें