फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को राशन न देना कादीपुर के कोटेदार को पड़ा भारी, दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना(फिरोजाबाद)। कोरोना महामारी में जहां सरकार एवं सामाजिक संगठन गरीब एवं असहायों की मदद करने का कार्य कर रहे हैं। वहीं कुछ कोटेदार ग्रामीणों को राशन देने में आनाकानी कर रहे हैं। तहसील क्षेत्र के गांव कादीपुर के कोटेदार को राशन न देना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर उसकी दुकान को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव कादीपुर में विगत कई महीनों से कोटेदार सरिता देवी द्वारा सही तरीके से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा था। कभी मशीन खराब होने के नाम पर तो कभी अन्य बातें बनाकर कार्डधारकों को लौटाया जा रहा था। कार्डधारकों द्वारा हंगामा करने पर कई बार पुलिस को पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा था। वहीं गरीबों के लिए आए चावल को भी न देने पर क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी भी गांव में पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा वितरण में धांधली के गंभीर आरोप लगाने पर विधायक भी सन्न रह गए। विधायक ने एसडीएम एवं पूर्ति निरीक्षक को सख्त कार्रवाई करने को कहा था।
पूर्ति निरीक्षक द्वारा जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिलाधिकारी की संस्तुति पर कादीपुर की राशन की दुकान को निलंबित किया गया है। वहीं कस्बा पाढ़म में भी महिलाओं ने कोटेदार पर अंगूठा लगवाने के बाद राशन न देने का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी जसराना कुमार चंद्र ने दुकान को निलंबित कर दिया। पूर्ति निरीक्षक एसपी सिंह ने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर कादीपुर की दुकान को निलंबित किया गया है। जबकि पाढ़म की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें