फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। गांव से सब्जी मंडी पैदल जा रहे पिता-पुत्र को तेज गति से आ रहे डंपर ने रौंद दिया। जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल आई। जहां डाक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुत्र को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

मोहनीपुर दखिनारा निवासी होतीलाल (60) पुत्र पोखपाल अपने पुत्र ठाकुरदास के साथ बृहस्पतिवार सुबह चार बजे पैदल सब्जी मंडी से तरबूज लेने जा रहे थे। दखिनारा मोड़ पर तिवरिया के समीप पहुंचते ही तेज गति से आ रहे डंपर संख्या एचआर 55 एबी 3257 की चपेट मेें आ गए। जिससे दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद चालक डंपर को लेकर भाग गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
सूचना मिलने पर परिवार और गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची थाना पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल आई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद होतीलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल ठाकुरदास को प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के पुत्र भगवानदास की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें