फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला में अमेरिका से लौटे दो परिवार के सदस्यों में कोरोना वायरस की आशंका

विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन
टूंडला। अमेरिका से लौटे दो परिवारों का बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण किया। एक परिवार को फिरोजाबाद अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। दूसरे परिवार का सैंपल लेकर घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों परिवारों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


थाने के पास रहने वाले सौरभ अग्रवाल (40) पुत्र पवन अग्रवाल अमेरिका की मिसगिन सिटी में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं। उनका पूरा परिवार वहीं रहता है। आठ मार्च को सौरभ अपनी पत्नी स्नेहा अग्रवाल (37) व दो बच्चो के साथ वापस आया था।

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी हुई तो उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा कुलदीप तोमर व जिला मलेरिया अधिकारी डा एसएन गुप्ता के नेतृत्व में टीम उनके घर पहुंची। उनकी जांच के बाद सभी के सैंपल लिए। इसके साथ ही पूरे घर में छिड़काव करते सेनेटाइज किया।
विज्ञापन


उधर गणपति एंक्लेब निवासी रमेश गौतम 56 व उनकी पत्नी ममता गौतम अमेरिका के सेरडिल में रह रहे अपने पुत्र से मिलने गये थे। वे नौ मार्च को वापस आए थे। बुधवार रात को उनके आगमन की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची और उन्हें जांच के लिए फिरोजाबाद जिला अस्पताल में बनाए गये आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया। अस्पताल मे उनका सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। इसके साथ ही उनके घर को स्प्रे करके सेनेटाइज किया गया।

टूंडला के दोनों परिवारों निगरानी में हैं। घरों में स्प्रे करवाया गया है। दोनों परिवारों के सदस्य घर से बाहर नहीं निकलेंगे।- डा एसके दीक्षित सीएमओ, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें