फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे चिकित्सालय के बाद आरपीएफ बैरक में भी बनेगा आईसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के लिए रेलवे हर संभव प्रयास कर रही है। कोरोना से पीड़ित रेल अधिकारी, कर्मचारी से लेकर यात्रियों के लिए रेलवे ने रेलवे हॉस्पिटल के बाद रेलवे सुरक्षा बल की एक बैरक को आइसोलेशन वार्ड बनाने का फैसला लिया है। दो दिन में तैयार होकर 20 बेड वाले इस वार्ड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे चिकित्साधिकारी डॉ. राय सिंघानिया व एएससी इंदु प्रकाश सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित यादव व एईएन आरएस टैगोर ने सयुंक्त रूप से आरपीएफ बैरक का निरीक्षण किया। बैरक में अटैच शौचालय की व्यवस्था न होने की स्थिति में एईएन आरएस टैगोर ने हर सुविधा से युक्त शौचालय व स्नानघर बनाने का आश्वासन दिया।
डॉ. राय सिंघानिया ने बताया कि कोरोना वायरस काफी खतरनाक वायरस है। इसमें इंसान की जान भी चली जाती है। रेलवे प्रशासन द्वारा इस वायरस से बचने और लड़ने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। रेलवे चिकित्सालय में 10 बेड वाला आइसोलेशन वार्ड पहले ही बनाया गया है। किसी भी यात्री या किसी अन्य व्यक्ति के अंदर कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उसे तत्काल एडमिट कर उपचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल के बाद रेलवे आरपीएफ बैरक को आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए उपयुक्त माना है। उसे एक दो दिन में तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें