फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने को पालिका ने चलाया अभियान

विज्ञापन
शिकोहाबाद नगर पालिका द्वारा कोरोना वायरस से जागरूक करने के लिए शहर में लगाये गये बैनर। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम की देखरेख में अभियान चलवाया गया। अधिशाषी अभियंता अवधेश कुमार ने नगर में कई चौराहों पर होर्डिंग्स, बैनर लगवाए। इसके साथ ही पैम्फलेट बांटे जा रहे हैं और वाहन पर लाउडस्पीकर लगवाकर मुनादी कराई जा रही है।
विज्ञापन

पालिका ने तहसील तिराहा, सुभाष तिराहा, एटा चौराहा स्टेशन रोड सहित कई जगह होर्डिंग्स लगवाए हैं। इसके साथ ही पोस्टर और बैनर पर कोरोना से बचाव के उपाय बताये गये हैं। साथ ही लक्षण व सावधानियां भी बताईं गईं हैं। उधर रोडवेज डिपो में एआरएम राघवेंद्र सिंह ने भी डिपो के सभी चालक, परिचालक और कर्मचारियों को भी कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि अगर बस में इस तरह का कोई संदिग्ध मरीज मिलता है तो तत्काल टोल फ्री नंबर पर सूचना दें। इतना ही नहीं उस व्यक्ति से अन्य लोगों को दूरी बनाये रखने के लिए कहें। प्राथमिक उपचार ही इसका बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें