फिरोजाबाद। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार गाइड लाइन जारी कर रहा है, लेकिन मेडिकल कॉलेज से जुडे़ जिला अस्पताल में ही गाइड लाइन की अनदेखी की जा रही है। वार्डों में साफ-सफाई नहीं है। एक-एक बिस्तर पर दो-दो मरीज हैं। तीमारदारों की भीड़ जमा रहती है। सैनिटाइजर का उपयोग नहीं किया जा रहा है। मरीजों और तीमारदारों के लिए मास्क भी नहीं हैं। कोरोना की आशंका में सर्दी-खांसी जुकाम बुखार के मरीज जांच कराने के लिए खूब आ रहे हैं।
कोरोना वायरस से सावधानी के लिए गाइड लाइन जारी की गई है कि किसी भी जगह भीड़-भाड़ न लगे। किंतु मेडिकल कॉलेज में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। पंजीकरण खिड़की पर भीड़ लगी रहती है। सोमवार को जिला अस्पताल में तीमारदार और मरीजों की संख्या काफी थी। ओपीडी से लेकर दवा वितरण खिड़की तक भीड़ थी।
ओपीडी कक्ष में दो से तीन चिकित्सक बैठ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में एक ही आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। कुछ कर्मचारियों को मास्क नहीं बांटे हैं। भीड़ कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंजीकरण काउंटर भी नहीं बढ़ाए हैं। वार्डों में भी एक पलंग पर दो-दो मरीज लेटे हुए है।
सैनिटाइजर का नाम ही नहीं
स्वास्थ्य विभाग बार-बार लोगों को हाथ धोने या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहा था। मेडिकल कॉलेज में इसके इंतजाम भी नहीं हैं। जो कर्मचारी मरीजों को बार-बार देख रहे हैं। उनको भी सैनिटाइजर उपलब्ध नहीं कराया है।
मेडिसन विभाग में आ रहे 400 मरीज
अस्पताल में सबसे ज्यादा भीड़ मेडिसन विभाग में लग रही है। सामान्य दिनों 250 से 300 मरीज आते हैं। सोमवार को आंकड़ा 400 पार कर गया। अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम से पीड़ित हैं। जो मरीज खांसी, जुकाम को अनदेखा करते थे, वह भी दिखाने पहुंच रहे हैं।
विदेश से आया एक और व्यक्ति, विभाग ने जाना हाल
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग को केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को एक और सूची प्राप्त हुई। इसमें बताया है कि सुहाग नगर निवासी युवक 14 मार्च को सिंगापुर से लौट कर आया है। अधिकारियों ने उसे फोन कर उसका हाल चाल जाना। युवक 14 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेगा।
मरीजों की बात
दो सप्ताह से खांसी, जुकाम है। इसलिए अस्पताल में भर्ती होने के लिए आया हूं। मगर एक ही पलंग पर दो मरीज भर्ती कर दिए हैं। लेटने में भी दिक्कत हो रही है।
राहुल कुमार, सैलई।
- खांसी, जुकाम की शिकायत बनी हुई है। इसलिए चिकित्सक को दिखाने के लिए मैं आ गया हूं। हालांकि यहां लाइन लंबी लगी है।
अभिषेक कुमार- हलपुरा
अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए भीड़ कम करना तो मुश्किल है। किंतु सुधार के लिए क्या-क्या व्यवस्थाएं हो सकती हैं। उसके लिए मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य के साथ बैठक करेंगे। जो सुधार हो सकेगा, उसे किया जाएगा।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देश में सोमवार को शहरी क्षेत्र में अभियान चलाया गया। होटल, बस स्टैंड और मॉलों पर कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई। अभियान को जारी रखने के लिए नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी जारी किए।
डॉ. एसके दीक्षित, सीएमओ।
नगर आयुक्त ने चलवाया सफाई अभियान
बस स्टैंड पर पूछताछ कार्यालय के बाहर लगी स्लीप, कुर्सियों के साथ एमएसटी काउंटर की रैलिंग को भी साफ करया। स्टेशन रोड स्थित मॉल पर भी कर्मचारियों को जागरूक करने के साथ ही मॉकड्रिल कराई गई।