फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनित गांव में टीम की दस्तक, परखा विकास

Thu, 12 Feb 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण अभियान के तहत जिले की चयनित दो ग्राम पंचायतों की जांच को गुरुवार को टीम पहुंची। परियोजना प्रबंधकों ने प्रश्नावली में भरे गए कार्यों की स्थलीय जांच की। टीम में शामिल सदस्य भी विकास कार्य एवं स्कूल आदि की व्यवस्था को देखकर सहमत दिखाई दिए। यह टीम अपनी रिपोर्ट सीधे पंचायत निदेशालय को भेजेगी।
विज्ञापन

पंचायत सशक्तीकरण अभियान के तहत चयनित पंचायत मोढ़ा एवं दौंकेली के विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन करने मैनपुरी के परियोजना प्रबंधक अजय विक्रम सिंह व सीतापुर के शशिकांत दीक्षित गुरुवार को जिले में आए। इन गांवों के कार्यों की पड़ताल करने पहुंचे। दौंकेली गांव में बने सुलभ शौचालय की गुणवत्ता को देखा इसके साथ ही गांव में आरसीसी के साथ ही मनरेगा योजना, पेंशन के लाभार्थियों आदि की पड़ताल की। ग्रामीणों से मिले और समितियों के रजिस्टर, खुली बैठकों की रिपोर्ट के साथ अन्य कार्यों को देखा। प्रधान विजेंद्र सिंह उनके साथ थे। इसके बाद टीम ग्राम मोढ़ा पहुंची इस गांव में संचालित स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्युतीकरण के साथ अन्य कार्यों को देखा। मनरेगा के श्रमिकों से वह सीधे मिले। राज्य वित्त एवं तेरहवें वित्त से मिली धनराशि से कराए कार्यों की जांच पड़ताल की। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालयों की जानकारी की और उनके ही प्रयोग के बारे में पूछा। प्रधान मिथिलेश यादव के साथ उनके पति रामनिवास यादव साथ रहे। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोआर्डिनेटर राजीव नयन गुप्ता टीम के साथ थे। उन्होंने कहा ग्राम पंचायतों में प्रश्नावली के अनुरूप ही कार्य मिला है। यह टीमें अपनी रिपोर्ट सीधे पंचायती राज निदेशालय को भेजेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें