फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि: 52700 किसानों का डाटा संशोधन कर शासन को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डाटा संशोधन के चलते पीएम सम्मान निधि की अगली किश्त के इंतजार मे बैठे किसानों को जल्द ही सम्मान निधि जारी की जाएगी। जिले के कृषि विभाग ने करीब 52,700 किसानों का आधार व अन्य खामियों को संशोधित कर डाटा शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शुरूआती दौर में जिले में करीब एक लाख, 79 हजार लाभार्थियों को सम्मान निधि की प्रथम व द्वितीय किश्त जारी की गई। योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रथम व द्वितीय किश्त जारी किए जाने के बाद हुए सत्यापन के दौरान करीब 57,720 किसानों के डाटा संदिग्ध मिले। इनमें 22700 किसानों ने या तो खुद की जगह अन्य परिजनों के आधार आवेदन के साथ लगा दिए या फिर उनके बैंक खातों व आधार में दर्ज नाम में अंतर था। करीब 10 हजार किसानों के नाम की स्पेलिंग में अंतर था। इसके अलावा 15 हजार किसानों ने ऑनलाइन आवेदन के उपरांत आवेदन की हार्ड कॉपी कृषि विभाग में जमा नहीं कराई । इन सभी की सम्मान निधि डाटा संशोधन होने तक रोक दी गई। सम्मान निधि रोकने के उपरांत करीब कई माह तक चली डाटा संशोधन की लंबी कवायद के बाद जिले के कृषि विभाग ने इनमें से करीब 52,700 किसानों का डाटा सम्मान निधि की अगली किश्त जारी किए जाने हेतु शासन को भेजा है।
57 हजार किसानों के आधार व बैंक खाता संख्या में अंतर था। किसानों ने अपने आवेदन अंग्रेजी भाषा में भरे, इसमें भी कई खामियां थीं। उपरोक्त में से करीब 52 हजार किसानों का डाटा संशोधित कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ हंसराज उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें