फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनपुर में झोपड़ी में सो रहे ग्रामीण का अपहरण, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
भूप सिंह -गायब युवक का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका के मोहनपुर में झोंपड़ी में सो रहे ग्रामीण को कुछ लोग अगवा कर ले गए। पत्नी ने विरोध किया तो उसका मुंह दबा दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। सीओ जसराना प्रीती सिंह ने थाना प्रभारी के साथ मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मोहनपुर निवासी भूप सिंह राजपूत (40) पुत्र रामजीलाल मंगलवार की रात घर के पास स्थित झोंपड़ी में सो रहे थे। आरोप है कि रात में आठ से दस लोग आए। उन्होंने पास में सो रही पत्नी चंद्रवती का मुंह दबा दिया। पति को पकड़कर उठा ले गए। चंद्रवती ने रात्रि में परिजनों के साथ ग्रामीणों को जानकारी दी। भूप सिंह की भतीजी ने थाना पुलिस को सूचना दी। सीओ जसराना प्रीती सिंह, एसओ एका वीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। चंद्रवती ने बताया कि झोपड़ी पर आठ से दस लोग आए और पति को पहले पीटा फिर उनके कपड़े भी उतार दिए हैं। उसके पति का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर ग्रामीण के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। भूप सिंह के पिता रामजीलाल, भाई श्रीनिवास, नौबत सिंह ने कहा कि घटना से पूरा परिवार दहशत में है।
एसओजी टीम सक्रिय , मौके से लिए फिंगर प्रिंट
एका। एसओजी टीम के साथ फिंगर प्रिंट लेने वाली टीम, डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची।
थाना एका के मोहनपुर निवासी भूप सिंह को उठा ले जाने का मामला प्राथमिक जांच में संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उसका गांव के निवासी दीनदयाल, भूपेंद्र एवं विनोद से जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें