फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा होटल संचालक की हत्या, थाने का घेराव 

Tue, 01 Nov 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
थ्‍ााने के बाहर भ्‍ाीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अगवा होटल संचालक का भदान नहर से शव बरामद होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। हजारों की संख्या में थाने पहुंची भीड़ ने थाने का घेराव कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसएसपी और जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के सराय बीच भदेसरा मोहल्ला निवासी मोहम्मद शरीफ उर्फ गंजा (28) पुत्र जमालउद्दीन सब्जी का कारोबार करते थे। करहल रोड इमलिया तिराहे के समीप उनका होटल भी है। 28 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे मोहम्मद शरीफ अपने दोस्त विजय के साथ होटल पर बैठकर खाना खा रहे थे। तभी नगला सूरजपुर दुगमई के ग्राम प्रधान अनिल यादव उर्फ बिल्लू अपने साथियों के साथ दो कारों में सवार होकर मोहम्मद शरीफ के होटल पर पहुंचा और शरीफ के साथ मारपीट कर कार में डालकर ले गया। वहीं दूसरी कार में आरोपियों ने विजय को भी बैठा लिया। इसकी जानकारी होटल पर काम करने वाले रिहान ने मोहम्मद शरीफ के परिवारीजनों को दी। मोहम्मद शरीफ के अपहरण के जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने पुलिस को सूचना देकर शरीफ की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

रविवार को परिवारीजन थाना सिरसागंज पहुंचे। शरीफ की मां हजार बेगम ने अनिल यादव, राजीव यादव को नामजद करते हुए एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और शरीफ की बरामदगी की मांग की। मामला बढ़ता देख पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करते हुए विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर शरीफ को बरामद करने के लिए उसकी भदान नहर में तलाश शुरू कराई। सोमवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शरीफ का शव भदान पुल के समीप नहर से बरामद कर लिया। शरीफ का शव बरामद होते ही बड़ी संख्या में लोग थाना सिरसागंज पहुंच गए। थाने का घेराव करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। थाने का घेराव की सूचना पर एसएसपी हिमांशु कुमार के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के साथ पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह भी थाने पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए मामले को शांत करा दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

भीड़ को देख बाजार हुआ बंद
सोमवार सुबह कसबा सिरसागंज क्षेत्र का बाजार प्रतिदिन की तरह खुला। शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों को देखकर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पीएसी के साथ कई थानों का पुलिस बल भी सिरसागंज बुला लिया गया। 

पुलिस की मौजूदगी में दफनाया गया शव
पीड़ित परिवारीजनों के साथ क्षेत्रीय लोगों के आक्रोश के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही। पोस्टमार्टम होते ही सिरसागंज में पहले से तैनात फोर्स को अलर्ट कर दिया गया। दोपहर बाद पुलिस शव को लेकर सिरसागंज पहुंची और अपनी ही मौजूदगी में इटावा रोड स्थित कब्रिस्तान में शव को दफानाया गया। 
विज्ञापन


आरोपी अनिल से थी शरीफ की दोस्ती
शरीफ और अनिल के बीच दोस्ती थी। 15 दिन पूर्व दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अनिल से शरीफ ने दूरी बना ली थी। विवाद किस बात को लेकर हुआ था इसकी जानकारी अनिल की गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
अमर सिंह एसपी देहात फीरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें