फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा किया किसान बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र से 24 फरवरी को अगवा किए गए किसान कैलाश यादव को शुक्रवार देर रात फिरोजाबाद पुलिस ने आगरा के खंदौली क्षेत्र के एक खंडहर पड़े मकान से बरामद कर लिया। पुलिस ने दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है जबकि एक बदमाश मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मूल रूप से आगरा के रहने वाले कैलाश पुत्र फौरन सिंह परिवार के साथ टूंडला क्षेत्र में निवास करते हैं। 24 फरवरी की दोपहर वह घर से बाहर निकले थे। तभी नेशनल हाईवे से कार सवार तीन बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया। कैलाश के घर न लौटने पर पीड़ित परिवारीजनों ने उनकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कैलाश यादव का पता न लगने पर उसकी पत्नी रेखा ने शुक्रवार को टूंडला पुलिस को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया।
घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने कैलाश की पत्नी रेखा को फोन कर दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसकी जानकारी रेखा द्वारा पुलिस को दी गई थी। कैलाश के अपहरण की जानकारी होने के साथ ही उसकी बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। दो टीमों को हाथरस भेजा गया था। एक टीम को आगरा के साथ दो अन्य टीमों को अलग-अलग जनपद में भेजा गया था। हाथरस गई टीमों को बदमाशों के बारे में सटीक जानकारी मिलने के साथ ही आगरा में डेरा डाली टीम को जानकारी दी।
विज्ञापन

इस पर आगरा में मौजूद टीम ने खंदौली क्षेत्र में खंडहर पड़े मकान में दबिश देकर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश मौके से भाग गया। बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने अगवा किए गए किसान कैलाश को सकुशल बरामद कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के नाम मुकेश और ब्रज किशोर निवासी खंदौली आगरा बताए गए हैं। वहीं फरार बदमाश का नाम जीतू है। बदमाशों ने मृतक की पत्नी को फोन पर धमकी दी थी कि यदि फिरौती नहीं दी तो कैलाश की हत्या कर दी जाएगी और उसकी लाश तक नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें