फिरोजाबाद। छात्र अपने कौशल को निखार सकें, इसके लिए कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों को औद्योगिक इकाइयों में भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा। जनपद में पांच औद्योगिक इकाइयों को चिन्हाकिंत किया गया है। बीएसए अरविंद पाठक ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश का पालन कराने के लिए पत्र जारी किया है।
छात्रों के व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण के लिए बेसिक स्कूलों के छात्रों को एक्सपोजर विजिट कराने के आदेश शासन की ओर से दिए गए हैं। एक्सपोजर विजिट सिर्फ कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों को कराई जाएगी। जनपद में करीब 48 हजार विद्यार्थी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पंजीकृत हैं। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि कौशल विकास मिशन लखनऊ के मिशन निदेशक का पत्र प्राप्त हुआ है।
इसमें विद्यार्थियों को औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन औद्योगिक इकाइयों का छात्र करेंगे भ्रमण सीताराम ग्लास ढ़ोलपुरा, रीगल इंटरप्राइजेज, एनएन एंड कंपनी, सॉस एंड होम प्रॉडक्ट शिकोहाबाद, ट्रांसपेरेंट ओवरसीज आगरा रोड फिरोजाबाद।