फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरगढ़ निवासी युवक की इंदौर में संदिग्ध हालात में मौत

सार

खैरगढ़ निवासी युवक की इंदौर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई।परिजन मंगलवार रात शव को लेकर गांव पहुंचे।मंगलवार सुबह दीपक की मौत की जानकारी परिजनों को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद/मक्खनपुर। खैरगढ़ निवासी युवक की इंदौर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन मंगलवार रात शव को लेकर गांव पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के साथ ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर जाजूमई निवासी दीपक (25) इंदौर में हलवाई की दुकान पर नौकरी करता था। वह पत्नी शिमला देवी के साथ इंदौर में किराए पर कमरा लेकर रहता था। उस पर आठ माह की बच्ची भी है। दीपक की शादी दो वर्ष पहले सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला केरी निवासी शिमला देवी के साथ हुई थी। सोमवार शाम दीपक ने फोन से अपनी मां और भाई से बात की थी। मंगलवार सुबह दीपक की मौत की जानकारी परिजनों को मिली थी। परिजन इंदौर पहुंचे।
यहां शव का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार देर रात फिरोजाबाद पहुंचे। शव आते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर खैरगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी की। मृतक दीपक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जाहिर की है। थानाध्यक्ष खैरगढ़ अनिरुद्ध प्रताप सिंह का कहना है कि युवक का शव आने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। मामले की जानकारी की है। पीड़ित परिजन यदि तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें