फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को तलाशने के लिए ग्रामीणों संग परिजन का हंगामा

सार

बुधवार को किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में परिजन उग्र हो गए।घटना के 12 दिन बाद भी किशोरी नहीं मिलने पर परिजन ग्रामीणों संग ट्रैक्टरों ट्रोलियों में भरकर थाने पहुंच गए वहां जमकर हंगामा किया।पुलिस ने जल्द तलाशने का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
टूंडला थाने में हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला। बुधवार को किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में परिजन उग्र हो गए। घटना के 12 दिन बाद भी किशोरी नहीं मिलने पर परिजन ग्रामीणों संग ट्रैक्टरों ट्रोलियों में भरकर थाने पहुंच गए वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द तलाशने का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

मामला थाना गत 10 सितंबर सुबह छह बजे करीब गांव जरौलीकलां निवासी एक किशोरी चारा लेने खेत पर गई थी। उसके बाद वह नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि गांव का ही युवक उसे अपने साथ ले गया है। पिता थाना टूंडला में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। बुधवार को करीब 12 दिन बाद भी किशोरी नहीं मिली।
इस पर आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजन ग्रामीणों संग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर थाना टूंडला पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ रही है। पुलिस ने ग्रामीणों को जल्द गिरफ्तार करने एवं किशोरी को तलाशने का आश्वासन दिया तब जाकर शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें