फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को नोटिस, निर्माण सामग्री की जांच के आदेश

विज्ञापन
अमर उजाला की खबर का असर - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोहल्ला मायापुरी निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने वाले ठेकेदार पर विभाग ने शिकंजा कसते हुए नोटिस जारी कर दिया है। विभागीय अधिकारियों ने निर्माण सामग्री की जांच के निर्देश भी दिए है। जांच रिपोर्ट में यदि मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का प्रयोग न पाए जाने पर ठेकेदार से रिकवरी की कार्रवाई करते ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। मायापुरी में निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग पर हंगामे की खबर सोमवार को ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन

डूडा विभाग द्वारा सत्यनगर टापाकलां मायापुरी में महादेवी पब्लिक स्कूल से लेकर नई पानी की टंकी तक सड़क व लिंक गलियों का निर्माण करीब 17 लाख रुपये से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने पर रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने विरोध करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया था।
विरोध के बाद डूडा विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया। पीओ डूडा सुभाष वीर सिंह राजपूत ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। निर्माण सामग्री की जांच कराई जाएगी। निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप न पाए जाने पर ठेकेदार से वसूली करने के साथ ही उसको काली सूची में डाला जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने डीएम को लिखा पत्र
सदर विधायक मनीष असीजा ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग पर डीएम को पत्र लिखा है। विधायक असीजा ने कहा कि मायापुरी टापा कलां में किए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच कराई जाए और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मायापुरी में चल रहे निर्माण कार्य में किया जा रहा है घटिया सामग्री का प्रयोग।- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें