फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर का निवासी निकला मुश्ताक

Mon, 04 Jan 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अलर्ट के बाद रविवार को पुलिस ने जिस मुश्ताक को पकड़ा था, वह इटावा नहीं बल्कि कश्मीर का रहने वाला निकला। फीरोजाबाद के ही एक युवक ने उसे फंसाने के लिए झूठी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी थी, जिसके बाद मुरी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। मुश्ताक से आईबी और पुलिस अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की। जम्मू कश्मीर पुलिस से भी उसके बारे में रिपोर्ट ली गई, लेकिन वहां भी उसकी कोई संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला। सोमवार देर शाम उसे शहर छोड़कर न जाने की हिदायत देकर छोड़ दिया। इससे पहले सोमवार सुबह उसे हिरासत में लेने के विरोध में जमीयत उलमा ए हिंद की स्थानीय इकाई ने थाने का घेराव भी किया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि मुश्ताक नाम का एक व्यक्ति अपने साथी के साथ फीरोजाबाद से कश्मीर जा रहा है। उसके पास विस्फोटक है। पुलिस ने स्टेशन से उसे पकड़ा था और तो उसके पास बैग में कपड़े मिले थे। पुलिस उसे पूछताछ के लिए टूंडला ले गई थी। शुरू में उसने इटावा का रहने वाला बताया था। लंबी पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि मुश्ताक कश्मीर में बनीमूला का रहने वाला है। उसने शादी इटावा में की थी। वह और उसका भाई फीरोजाबाद में रह रहा है। सर्दियों के सीजन में मुश्ताक कश्मीर व लुधियाना से शाल और गर्म वस्त्र लाकर बेचता है। इस दौरान सेब भी लाता रहा है। तीस फुटा रोड, फीरोजाबाद निवासी एक युवक हसीन उसका पार्टनर था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने मुश्ताक के करीब 34 हजार रुपये हड़प लिए थे और रकम देने से बचने के लिए कंट्रोल रूम पर झूठा फोन कर सूचना दी थी। पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में ले लिया है। एसपी फीरोजाबाद पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस से मुश्ताक के बारे में जानकारी की गई, वहां उसका कोई आपराधिक रिकार्ड या संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली है। उसे शहर छोड़कर नहीं जाने और बुलाने पर पुलिस के पास आने की हिदायत के साथ जमीयत उलमा ए हिंद के पदाधिकारियों की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें