फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: करणी सेना ने सांसद रामजी लाल सुमन के विरोध में निकाला जुलूस

Fri, 28 Mar 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
करणीसेना के सदस्यों ने निकाला विरोध जुलूस
विज्ञापन
सिरसागंज। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के महाराणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान पर राजपूत समाज में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसको लेकर देशभर में कई जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और इसी क्रम में सिरसागंज में भी करणी सेना ने सिरसागंज में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सिरसागंज नगर में करणी सेना के पदाधिकारियों ने पुराना बस स्टैंड पर इकट्ठा होकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया और शांतिपूर्ण तरीके से सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश विशाल प्रताप सिंह ने सपा सांसद पर हमला बोलते हुए कहा कि महाराणा सांगा भारतीय इतिहास के गौरव हैं उन्हें गद्दार कहना केवल अज्ञानता ही नहीं बल्कि हमारे गौरवशाली अतीत का अपमान है। उन्होंने बताया कि सीओ सिरसागंज को ज्ञापन देकर
सपा के राज्यसभा सांसद को राज्यसभा से बर्खास्त करने की मांग की गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निशांत जादौन, विनायक,अक्षय, निक्की, राजा, अमन प्रताप सिंह, सनी जादौन, अंकित सहित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें