फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल को सूखे कंठों ने लगाई गुहार

Tue, 26 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
पेयजल को सूखे कंठों ने लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बढ़ते तापमान से पेयजल समस्या बढ़ गई है। शहर के कई पंपों में जलस्तर गिर गया है, जिससे जलापूर्ति नहीं हो रही है। वहीं कई इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है। गर्मी के मौसम में प्यासी जनता सड़कों पर है। नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारी निदान के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। मंगलवार को शीशग्रान स्थित मोहल्ला होली वाली भट्ठी के बाशिंदे पेयजल समस्या पर जलकल विभाग पहुंचे। हालांकिसमस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

शहर से देहात तक पेयजल संकट को लेकर जनता आक्रोशित है। नगर निगम और जलनिगम के संसाधन जनता की प्यास बुझाने में अक्षम साबित हो रही है। पेयजल समस्या के निदान के लिए प्रतिदिन प्यासी जनता जलकल विभाग और जलनिगम के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार अपराह्न 12 बजे शीशग्रान स्थित होली वाली भट्ठी की जनता पेयजल समस्या को लेकर जलकल विभाग पहुंची। दो दर्जन से अधिक महिला, पुरुष व बच्चे पेयजल समस्या के निदान को घंटों में वहीं डेरा जमाए जा रहे।  मो. असलम ने बताया कि पूरे क्षेत्र में एक माह से पेयजल की समस्या है। रसूलपुर टंकी से क्षेत्र में सप्लाई होती है, लेकिन एक माह से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अवर अभियंता संजय सिंघल ने समस्या सुनने के बाद बुधवार सुबह क्षेत्र में टीम भेजकर समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर दिलशाद अहमद, राजदा, सायदा, नहीद, बदरुल निशां, जैबुन निशां, साबरी बेगम, शमीम बेगम, शाहजहां, गुड्डो, रेशमा, नाजमा, शहनजा, सद्दाम आदि मौजूद थे।


 अघोषित कटौती से बढ़ रहा पेयजल संकट
 अघोषित कटौती से शहर से देहात तक पेयजल संकट की गंभीर समस्या हो गई है। बिजली आपूर्ति नहीं होने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। ऐसे में टंकियां खाली पड़ी है।
विज्ञापन


मुरादाबाद कंट्रोल से रात्रि में प्रतिदिन हो रही रोस्टिंग
विद्युत विभाग द्वारा ओवरलोडिंग की समस्या के चलते लोकल स्तर पर घंटों बिजली कटौती की जा रही है। वहीं मुरादाबाद कंट्रोल से रात्रि में प्रतिदिन घंटों की रोस्टिंग की जा रही है। सोमवार रात्रि करीब 12.30 बजे से 2.30 बजे पूरे शहर की बत्ती गुल रही। वहीं प्रात: छह से लोकल स्तर पर कटौती का खेल शुरू हो गया जो देर सायं तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें