कई आवासों के ताले तोड़ कर किया है कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
कांशीराम आवासीय कालोनी नगर की सीमा पर स्थित होने के चलते अराजकतत्वों का अड्डा बना हुआ है। यहां के अधिकतर आवासों में अवांछनीय तत्वों की मनमानी चलती है। दबंगों ने बाउंड्री और गेट तोड़ दिये हैं। पूरी कालोनी में गदंगी का साम्राज्य है। मामले में कालोनीवासियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।
इसमें उन्होंने बताया है कि कालोनी में निर्धन वर्ग के लोग निवास करते हैं। दबंगों ने आवासों की बाउंड्री दो स्थानों पर तोड़ दी है। साथ ही गेट को भी तोड़ दिया है। वहीं, कुछ आवासों में सरकारी तालों को तोड़कर दबंग किस्म के लोगों ने कब्जा कर लिया है। ये लोग आये दिन गुंडागर्दी करते हैं। मारपीट कर मोबाइल और पैसे तक छीन लेते हैं। डर के कारण कालोनी के लोग चुप ही रहते हैं। साथ ही कालोनी की नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। इसके चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
कालोनी के लोगों के राशनकार्ड बनवाने के साथ ही कालोनी में राशन की दुकान खोलने की मांग की है। इस दौरान राममोहन शर्मा, राजेश कुमार, ताराचंद्र, राकेश कुमार आदि रहे।