फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासों के लिए सदर तहसील पहुंचे कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जलेसर रोड पचवान कॉलोनी के समीप बसी कांशीराम कॉलोनी की महिलाएं पुरुष मंगलवार को सदर तहसील पहुंचे। आवास दिलाने के लिए एसडीएम से गुहार लगाई। एसडीएम ने लोगों से प्रार्थना पत्र लेकर जांच कराकर आवास आवंटन करने की बात कहकर मामले को शांत करा दिया। प्रशासन द्वारा उन लोगों के आवंटन निरस्त किए जाएंगे जिन लोगों ने आवास तो लिया, लेकिन रहने नहीं आ रहे।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में करीब 50 परिवार अवैध रुप से रह रहे हैं। इसका खुलासा प्रशासन के सर्वे के दौरान हुआ। इन लोगों को नोटिस थमाने के साथ ही आवास का खाली करने को लिए आदेश दिए गए। मंगलवार को महिलाएं और पुरुष सदर तहसील पहुंची। एसडीएम से आवास आवंटन की मांग की। महिलाओं का कहना था कि हम लोग पांच छह साल से रह रहे हैं। जिन लोगों के नाम आवास आवंटन हैं, वह लोग रहने नहीं आ रहे हैं तो यह आवास हम लोगों को आवंटन कर दिया जाए।
इस पर एसडीएम ने अवैध रुप से रह रहे लोगों से प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कराने के निर्देश दिए है। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। एसडीएम सदर राजेश कुमार का कहना है कि जिन लोगों के नाम आवंटन हैं, वह रहने नहीं आ रहे हैं उनके आवंटन निरस्त कर पात्र लोगों को नाम आवंटन किए जाएंगे। जिससे गरीबों को छत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें