ट्रामा सेंटर के निरीक्षण के दौरान प्राचार्या डा. संगीता अनेजा ने सीएमएस डा.आरके पांडेय को दिए दिश
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रामा सेंटर का मेडिकल कालेज की प्राचार्य डा.संगीता अनेजा एवं सीएमएस डा.आरके पांडेय के साथ निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर स्टाफ को फटकार भी लगाई। वहीं मरीज के मोबाइल की रोशनी में उपचार करने के मामले के बाद ट्रामा सेंटर में इनवर्टर को लगवाया।
स्वायत्तशासी मेडिकल कालेज के सरकारी ट्रामा सेंटर में विगत दिवस फरिहा क्षेत्र से घायल मरीज का उपचार बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल की रोशनी में उपचार करना पड़ा था। यह मामला मेडिकल कालेज की प्राचार्य डा.संगीता अनेजा के संज्ञान में आया तो उन्होंने गंभीरता से लिया। वह मंगलवार सुबह खुद ट्रॉमा सेंटर पहुंची। ट्रामा सेंटर में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर स्टाफ को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने संविदा सफाईकर्मी को तत्काल हटाने के आदेश दिए।
उन्होंने कक्षों में जाकर मरीजों से उपचार के संबंध में बातचीत की। ट्रॉमा सेंटर में टूटे शीशे को ठीक कराने और ट्रॉमा सेंटर में बिजली जाने पर कोई दिक्कत नहीं होने के लिए इनवर्टर को स्थापित भी कराया। साथ ही शीघ्र ही जेनरेटर लगवाया जाएगा। मरीजों के साथ एक ही तीमारदार को अंदर रहने के निर्देश दिए। इसके साथ सीएमएस डा.आरके पांडेय को निर्देश दिए वे समय-समय पर निरीक्षण करते रहें। निरीक्षण में डा. आलोक कुमार, फार्मासिस्ट जयवीर सिंह, अस्पताल मैनेजर फैय्याज खान के साथ अन्य स्टाफ मौजूद था।