फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस वध होते ही जयकारों से गूंजा मेला परिसर

विज्ञापन
जलकल विभाग में मेले के दौरान कंस का वध करते हुए - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होलिका दहन के बाद वाटर वर्क्स में कंस का वध किया गया। इस मौके पर भव्य मेला लगाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मेला परिसर के अंदर पुलिस बल तैनात किया गया था। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस का वध करते हुए मेला परिसर भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजने लगा।
विज्ञापन

होली की पड़वा को नगर के वाटर वर्क्स में कंस मेला का आयोजन किया जाता है। वाटर वर्क्स परिसर के अंदर करीब 12 फीट लंबा कंस का पुतला बनाया गया था। मेले में दोपहर बाद से ही चाट पकौड़ी वालों के साथ खेल तमाशों वालों ने अपनी दुकानें सजा ली थी। काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चों के साथ युवतियां कंस वध देने के लिए वाटर वर्क्स पहुंचे।
शाम करीब सात बजे भगवान श्रीकृष्ण और बलराम का डोला वाटर वर्क्स पहुंचा। यहां भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर दिया। कंस का वध होते ही मेला परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजने लगा।मेयर नूतन राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, श्याम सिंह यादव, उमेश यादव, मनोज यादव, गिर्राज किशोर यादव, हरिओम वर्मा, विजय शर्मा, मोहित अग्रवाल के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें