फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने कंपाया, स्वेटर पहनकर निकले लोग

Sun, 13 Dec 2015 06:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में रविवार को दिन ठंडा रहा। दोपहर में निकली धूप भी सर्दी से राहत नहीं दिला सकी। सूरज डूबने के बाद पारा और गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को अधिकतम तापमान 21.7 और न्यूनतम 8.8 डिग्री दर्ज किया। इस दौरान आर्द्रता अधिकतम 100 और न्यूनतम 38 फीसदी रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों से निकलकर आने वाली उत्तरी हवाएं रातें और सर्द करेंगी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से मौसम में सर्दी रही। तेज और सर्द हवाओं ने परेशान किया तो धूप सेंकना लोगों को अच्छा लगा। सुबह कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर निकले। शनिवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 2.1 और न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार ने बताया कि पहाड़ों से निकलकर मैदानी क्षेत्रों में आने वाली उत्तरी हवाएं शहरवासियों को अभी और परेशान करेंगी। आने वाले दिनों में हवाएं गलन बढ़ाएंगी।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह कुछ यूं रहा मौसम का उतार चढ़ाव :
रविवार 21.7 08.9
शनिवार     23.8 10.8
शुक्रवार     29.4        10.6
गुरुवार      32.0        7.2
बुधवार      24.6        7.8
मंगलवार    24.2        8.0
ेसोमवार     25.0        7.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें