फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कमल यादव लगातार तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष

Sat, 27 Dec 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्रोत: एसोसिएशन - फोटो : बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक कोटला रोड स्थित एक रिसोर्ट में हुई। इसमें जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
विज्ञापन

तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद गूगल फॉर्म के माध्यम से सदस्यों का चयन किया गया, जिसके बाद पर्यवेक्षक अवधेश यादव और स्थापना संरक्षक एसएस उपाध्याय के निर्देशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लगातार तीसरी बार कमल यादव को जिलाध्यक्ष चुना गया।
चंद्रवती सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार को कोषाध्यक्ष, रामानंद तेनगुरिया को महामंत्री, पंकज गोला को जिला प्रभारी, थान सिंह को संयुक्त मंत्री और कमलेश कुमार को प्रवक्ता बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 28 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी गठित की गई। इसके साथ ही सभी ब्लॉकों की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद सघन पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ को राष्ट्रवीर गौरव सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग में सेवा के 10 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें