फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकसित होगा ककरऊ-सैलई मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ककरऊ कोठी से सैलई चौराहा तक बंबा बाईपास मार्ग को स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण, सुंदरीकरण व फुटपाथ निर्माण आदि कार्य होंगे। महापौर कामिनी राठौर ने बृहस्पतिवार को सीएम ग्रिड योजना के तहत 44.64 करोड़ की लागत वाले कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के तहत फेस-2 के तहत स्वीकृत ककरऊ कोठी से सैलई चौराहा तक पुराने बंबा बाईपास मार्ग के नवीनीकरण का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, सदर विधायक मनीष असीजा एवं निगम पार्षद मौजूद रहे। लगभग पौने दो किलोमीटर लंबे बंबा बाईपास के नवीनीकरण को स्मार्ट रोड की तर्ज पर डिजाइन तैयार की गई है।
निर्माण कार्य का जिम्मा जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस (सीएनडीएस) को दिया गया है। शुभारंभ के मौके पर पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, देवेश भारद्वाज, निगम पार्षद प्रमोद बघेल, उदयप्रताप सिंह के अलावा एक्सईएन निर्माण बिजेंद्र पाल सिंह, सहायक अभियंता प्रेमपाल सिंह, रमाशंकर राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें