फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैला देवी सेवा समिति का सामूहिक विवाह समारोह 10 को

Wed, 06 Jan 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कैला देवी सेवा समिति के तत्वावधान में शिव पार्वती विवाह के अंतर्गत 10 जनवरी को निर्धन असहाय कन्याओं के विवाह संपन्न कराए जाएंगे। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष सत्यवीर गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष समिति धूमधाम से समारोह का आयोजन करती है। इस मौके पर आठ जनवरी को कलश यात्रा सुबह नौ बजे निकाली जाएगी। समारोह के उद्घाटन के साथ कथा की शुरुआत होगी। नौ जनवरी को शिव पार्वती कथा की अमृत वर्षा व झांकी दर्शन होंगे। 10 जनवरी को सामूहिक वर यात्रा सुबह नौ बजे से रसूलपुर छैल बिहारी गेस्ट हाऊस में शुरू होगी। विधिविधान से विवाह संपन्न कराया जाएगा। प्रेसवार्ता में ओमप्रकाशनाथ, मुन्नालाल राठौर, वीरेंद्र कुमार राठौर, अशोक कुमार गुप्ता, महेंद्र सिंह, विजेंद्र बघेल, मुकेश गुप्ता, छोटेलाल, मधु सूदान अग्रवाल, आराराम राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें