फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर ट्रोला से टकराई बस, 12 घायल

Wed, 18 May 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
हाइवे पर ट्रोला से टकराई बस, 12 घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा हाइवे पर मोहम्मदाबाद के समीप प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़े ट्रोला से टकरा गई। इसमें करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। इन्हें फीरोजाबाद जिला अस्पताल और एफएच मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 आगरा से सवारियां लेकर मैनपुरी के भोगांव जा रही प्राइवेट बस बुधवार की शाम जैसे ही हाइवे पर मोहम्मदाबाद के समीप पहुंची। तभी ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक करने के प्रयास में बस लेकर चालक ट्रोला से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस दुर्घटना में  टिंकू पुत्र दलवीर निवासी शिकोहाबाद, मनीष मित्तल पुत्र महेशचंद्र मित्तल निवासी गोपालपुरा आगरा, रानू पुत्र मोहम्मद फजल, आशू पुत्र मुजफ्फर निवासी भोगांव, मैनपुरी, देवकी पुत्र सुखराम निवासी नगला फौजदार फरिहा फीरोजाबाद सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस मंगाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दुर्घटना के बाद चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें