फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीय गीत व संगीत पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 26 Nov 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन महोत्सव के तीसरे दिन श्रीश्री अखंड तारकबह्म नाम संकीर्तन का समापन हुआ। विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से सायं तक चले शास्त्रीय गीत व संगीत पर श्रद्धालु झूमते रहे। शुक्रवार को रथयात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन

श्रीश्री हरिनाम संकीर्तन महोत्सव में गुरुवार को अखंड तारकबह्म नाम संकीर्तन का समापन हुआ। संकीर्तन के समापन के बाद गुरू श्यामानंद चक्रवर्ती के नेतृत्व में भंडारे का प्रसाद पहले भगवान के स्वरूप बच्चों को वितरित किया गया। इसके बाद साधू, संत व अन्य श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर सायं तक चलता रहा। कोलकाता व दिल्ली से आए शास्त्रीय गीत-संगीत कलाकारों ने मधुर धुन पर राम व श्याम के भजन प्रस्तुत किए। इससे पूर्व बुधवार की रात्रि भरतपुर व टूंडला के मदावली, गढ़ी जाफर, हजरतपुर के कीर्तन मंडलों ने भजन प्रस्तुत किए। संकीर्तन यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुगण शामिल रहे। आज सुबह आठ बजे से रथयात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर चंदना घोष, सत्यवृत घोष, सुचित्रा घोष, हरीमोहन उपाध्याय, शिवा घोष, सीमा घोष डा.नित्यानंद, सुष्मिता घोष, रैनू, लोकी, मुन्नीदेवी, डा.बृृजपाल सिंह पौनियां, डा. राकेश पौनियां, हेमंत हनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें