फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखई मेले की जात में भगदड़, दो की मौत

Sun, 14 Feb 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जखई महाराज के मंदिर में लाइन में लगाने के दौरान भगदड़ मच गई। धक्का मुक्की में कई लोग एक दूसरे पर गिर गए। भगदड़ के कारण वृद्ध सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

  थाना एका के ग्राम पैढ़त में माघ माह के प्रत्येक रविवार को जाखई महाराज का मेला लगता है। इसमें शनिवार रात से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो जाती है। रविवार सुबह चार बजे के बाद मंदिर के बाहर दर्शन को लाइन लगने लगी, उसमें श्रद्धालु धक्का मुक्की करने लगे और भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, कुछ लोग पास में बनी नाली में जा गिरे। इसमें दो श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में जान गवांने वाले एक युवक की पहचान बदायूं के मोहल्ला चौधरी सराय थाना कोतवाली निवासी  प्रेमराज पुत्र होलेराम के रूप में हुई। बताया गया कि वह मां और पत्नी समेत जात करने आए थे। उनके साथ दस लोग शामिल थे। मां ने बताया कि लाइन और दर्शन का इंतजाम देखने की कहकर प्रेमराज सुबह चार बजे उठकर चले गए फिर नहीं लौटे। एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को उसके पास से एक नंबर मिला है इससे शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें