फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जीजा-साले की मौत, दूसरे साले की हालत नाजुक; होली पर आ रहे थे घर

Sun, 24 Mar 2024 07:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। जबकि दूसरे साले की हालत नाजुक बनी हुई है। यह तीनों एक बाइक पर होली पर घर आ रहे थे। 
विज्ञापन
पुष्पेंद्र और ओमवीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में होली पर बाइक से घर लौट रहे जीजा और दो सालों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जीजा और एक साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरे साले की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर हुआ।

विज्ञापन


एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र के नगला पस्सी निवासी ओमवीर (25) की शादी वर्ष 2017 में पूनम के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे दीपांशु (पांच) एवं जान्हवी (तीन) हैं। ओमवीर के साले पुष्पेंद्र (20) एवं पुष्पेंद्र का बड़ा भाई ओमकार (22) निवासीगण नगला आशा थाना औंछा जनपद मैनपुरी दोनों भाई साथ में दिल्ली में लिफ्ट फैक्टरी में एक साथ काम करते हैं।

वहीं जीजा ओमवीर कहीं अन्य कम्पनी में काम करता था। जीजा और दोनों साले एक साथ हरियाणा नंबर की बाइक से होली पर घर आ रहे थे। रविवार सुबह जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आरौज की पुलिया के समीप पहुंचे। तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंद दिया। 

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

इस घटना में ओमवीर (जीजा) पुष्पेंद्र (साला) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ओमकार (साला) गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना को देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मृतक जीजा-साले हैं। वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें