फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: झूलेलाल शोभायात्रा की कमेटी गठित, दिनेश चंदानी बने अध्यक्ष

Tue, 25 Mar 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। सिंधी समाज की एक बैठक मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित कपड़ा बाजार पर हुई। बैठक में झूलेलाल शोभायात्रा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही नवीन कमेटी गठित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश चंदानी अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

समाज के वयोवद्ध ओमप्रकाश बलेचा के नेतृत्व में गठित की गई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा संदीप अमलानी उपाध्यक्ष, शुभम बजाज कोषाध्यक्ष, किशोर मूरजानी महामंत्री चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश चंदानी ने कहा कि गत वर्षों की भांति इस बार भी भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा 30 मार्च को निकाली जाएगी। बैठक में ओमप्रकाश बलेचा, महेश चंदानी, हरीश चंदानी, दयाल राजवानी, लक्ष्मनदास, कन्हैया, दिलीप बजाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें