फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया वीरांगना झलकारी बाई का जन्मोत्सव

विज्ञापन
वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर बस स्टैंड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सपा एमएलसी डॉ दिलीप य? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आजादी की लड़ाई में दलित महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वीरांगना झलकारी बाई के जीवन से नारी शक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बात भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल ने वीरांगना झलकारी बाई की 190वीं जयंती पर पालीवाल हॉल में आयोजित विचार गोष्ठी में कहीं।
विज्ञापन

गोष्ठी में विशिष्टि अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई ने अल्पायु में ही खूंखार चीते का वध कर साबित कर दिया था कि बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं। विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने कहा कि वीरांगन झलकारीबाई दलितों और पिछड़ो द्वारा आजादी की लड़ाई में दिए गए योगदान का प्रमाण हैं।
मेयर नूतन राठौर ने कहा कि तमाम वीर-वीरांगनाओं के साथ ही वीरांगना झलकारी बाई ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेकर अपने अद्म्य साहस का परिचय दिया। इससे साबित होता है कि महिलाएं किसी से किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन

शोभायात्रा समिति अध्यक्ष मनोज शंखवार पार्षद ने आगुंतकों का आभार जताया। पूर्व सांसद प्रो. ओमपाल सिंह निडर, भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास शंखवार, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, कोरी समाज के जिलाध्यक्ष रामकिशोर, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, प्रेमचंद्र, योगेश, विद्याराम, हेत सिंह शंखवार, शिव कुमार, केशवदेव शंखवार, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ समाजसेवियों का किया सम्मान
फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई के जन्मोत्सव पर नगर में लगी उनकी प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान 101 वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें