फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घिरोर में चोरी हुए आभूषण शिकोहाबाद में बेचे

Fri, 22 Aug 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-03-थाना शिकोहाबाद में कारोबारियों से बातचीत करते घिरोर थाने के एसआई रामपाल। संव
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मैनपुरी में कुछ दिनों पहले हुई चोरी के मामले में घिरोर थाना पुलिस ने बड़ा बाजार में सराफा कारोबारी के यहां दबिश दी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र में एक चोरी की घटना हुई थी। जिसमें चोरी हुए आभूषण पहले घिरोर के एक सराफा कारोबारी को बेचे गए थे। इसके बाद वही चोरी हुआ माल सराफा कारोबारी ने बड़ा बाजार शिकोहाबाद में एक अन्य सराफा कारोबारी को बेच दिया। शिकोहाबाद पहुंचे थाना घिरोर के जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि शिकोहाबाद में आभूषण बेचने के बाद यहां के सराफा कारोबारी ने आभूषणों को गलाकर एक अन्य कारोबारी को बेच दिया है। उसकी जांच की जा रह है। शिकोहाबाद पुलिस सूत्रों के अनुसार बड़ा बाजार से एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि घिरोर थाने के पुलिस आभूषण चोरी के मामले में शिकोहाबाद आई थी। वह मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें