फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शादी समारोह में जा रही महिलाओं के बैग से उड़ाए गहने

Tue, 18 Nov 2025 07:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सिरसागंज आटो वाले की लूट का ​शिकार हुई महिला - फोटो : सिरसागंज आटो वाले की लूट का ​शिकार हुई महिला
विज्ञापन
सिरसागंज से इटावा के लिए आटो में बैठी थीं महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज। सिरसागंज से आटो में बैठ कर शादी समारोह में शामिल होने इटावा जा रही महिलाओं को आटो में बैठे टप्पेबाजों ने महिलाओं को अपनी बातों में उलझा लिया और उनके बैग से लाखों के जेवर लेकर फरार हो गये। महिलाओं को इस लूट का पता तब चला जब बैग में जेवर का थैला गायब पाया।
विज्ञापन

मामला मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे का है जब दिल्ली निवासी लक्ष्मी देवी और उनकी ननद सुमन पहले सिरसागंज में अपनी बुआ के पास आयीं और उसने मिलने के बाद इटावा शादी समाराेह में शामिल होने के लिए निकल पडी। दोनों महिलाओं ने नगला राधे मोड से इटावा जाने के लिये आटो किया। लेकिन आटो चालक सोथरा रोड पर रूका और उसने तीन लड़कों को आटो में बैठा लिया। सिरसागंज शहर से बाहर होते ही युवकों ने महिलाओं को अपनी बातों में उलझा दिया और उनके बैग में रखे जेवर उड़ा दिए। युवकों की बदतमीजी ने परेशान महिलाओं ने कठफोरी टोल पर जब आटो से उतरने के लिये कहा तो आटो चालक ने आटो रोक दिया और मौके से फरार हो गया। लेकिन महिलाओं ने जब अपना बैग देखा तो उनके होश उड़ गये। बैग से जेवर का थैला गायब था। सुमन ने बताया बैग में उनकी ननद की एक चांद की कर्धनी, एक बच्ची की पायल, एक सोने की अंगूठी और पांच हजार नगदी रखी थी जो लुटेरे ले गए। थाने पर पहुंची लक्ष्मी और सुमन ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें