फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिसकर्मी के घर से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी

Wed, 02 Jul 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। कस्बा में पुलिसकर्मी के मकान से चोर लाखों के आभूषण और नकदी उड़ा ले गए। महिला ने गांव के युवक के खिलाफ चोरी करने का शिकायती पत्र थाना पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

गांव नयाबांस निवासी सचिन एटा में डायल 112 पर तैनात हैं। उनकी मां और पत्नी मनीषा देवी ही गांव में रहती हैं। सोमवार देर रात गांव का ही एक युवक उस समय घर में घुस गया जब सास-बहू आंगन में सो रही थीं। चोर ने कमरे में घुसकर पूरा सामान उलट-पलट दिया। सामान गिरने की आवाज सुनकर पीड़िता की आंख खुल गई। उसने देखा कि गांव का ही युवक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। जब शोर मचाते हुए उसे रोकने का प्रयास किया तो वह धक्का देकर छत के रास्ते भाग गया। कमरे में जाकर देखा तो लाखों की कीमत के सोने और चांदी के आभूषण और 4700 रुपये चोर ले गया है। पीड़िता मनीषा ने बताया कि जब पुलिसकर्मी के घरों में ही चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। तो आमजन बेखौफ कैसे सो सकते हैं। पुलिस की गश्त पूरी तरह बेअसर साबित हो रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला संदिग्ध है। शिकायती पत्र मिल गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें