फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की टक्कर से टूटा खंभा, 12 मोहल्लों की तीन घंटे बिजली रही बंद

सार

नगर निगम के सामने पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी।सूचना तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई।जेई देवेंद्र कुमार ने बताया कि विद्युत पोल नगर निगम की जेसीबी की टक्कर से टूट गया था।
विज्ञापन
नगर निगम मार्केट के सामने विद्युत पोल को ठीक करती हुई विद्युत विभाग की टीम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद। नगर निगम के सामने पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इससे गांधी पार्क फीडर के अंतर्गत आने वाले 12 मोहल्लों में तीन घंटे बिजली नहीं आई। विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत पोल को ठीक कराया है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे जेसीबी ने नगर निगम के चल रहे नाला निर्माण का कार्य के दौरान विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इससे पोल टूटकर गिर पड़ा। मुख्य रोड पर बिजली का खंभा टूटने से बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई। इससे मौके पर पहुंची टीम ने खंभे को ठीक करा दिया।
इस कारण नगर के मोहल्ला छिंगामल का बाग, कटरा पठानान, कटरा सुरानान, कोटला मोहल्ला, नई बस्ती, घंटाघर, इमामबाड़ा, सदर बाजार समेत 12 मोहल्लों में विद्युत सप्लाई बंद रही। इससे घरों के साथ-साथ मुख्य बाजार के दुकानदारों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जेई देवेंद्र कुमार ने बताया कि विद्युत पोल नगर निगम की जेसीबी की टक्कर से टूट गया था। बिजली लाइन को ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें