फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामवृक्ष नहीं शिवपाल हैं जवाहर बाग कांड के मास्टर माइंड: साक्षी महाराज

Thu, 16 Jun 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
साक्षी महाराज ने नारखी में आयोजित भागवत में शिरकत की
विज्ञापन
भाजपा के उन्नाव से सांसद डा.सच्चिदानंद हरिसाक्षी ने कहा मथुरा के जवाहर बाग प्रकरण की यदि सीबीआई जांच हो तो पूरा सैफई परिवार फंसेगा। जवाहर बाग कांड का मास्टर माइंड रामवृक्ष नहीं शिवपाल यादव हैं। एक तरफ तो वहां पर आर्मी है एक तरफ जेल है। एक तरफ जज कालोनी है पुलिस फोर्स है, फिर भी 280 एकड़ जमीन पर एक आदमी कब्जा कर लेता है वो भी बिना  शिवपाल की मर्जी के। इस प्रकरण से में मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए था।
विज्ञापन

भाजपा सांसद नगला डूमर में स्व. हुकुम सिंह राजपूत की प्रतिमा अनावरण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। साक्षी महाराज ने कहा कि बीजेपी में कौन प्रत्याशी होगा यह पार्लियामेंट कमेटी तय करेगी। हमारे यहां कई प्रत्याशी के नाम चल रहे हैं, मेरा नाम भी उनमे से एक है लेकिन यह बोर्ड तय करेगा। बसपा और सपा को प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बताते हुए कहा आगामी चुनाव में भाजपा की टक्कर सपा से होगी। कैराना प्रकरण पर साक्षी महाराज ने कहा कि कैराना ही नहीं बल्कि प्रदेश में कई जिले ऐसे हैं जहां हिंदू पलायन को विवश हैं। सरकार को कोई चिंता नहीं है। कोई व्यक्ति यदि घूमने जाए तो मकान बिकाऊ है, लिखकर नहीं जाएगा। एक सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि बीजेपी कभी दंगा नहीं कराती है वो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। दंगा तो वो लोग कराते हैं जिनकी राजनीतिक जमीन खिसक गई है। अखिलेश यादव की सरकार में 600 से अधिक दंगे हो चुके हैं। आप के 21 विधायकों की सदस्यता के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि अरविंद केजरीवाल तो खुद अपराध कर रहे हैं। उनके कई विधायक जेल जा चुके हैं। यह मामला राष्ट्रपति के पास है। प्रधानमंत्री मोदी का इससे कुछ भी लेनादेना नहीं है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की योजना हर गांव को 24 घंटे बिजली देने की है। केंद्र सरकार किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करती है। कांग्रेस नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि फिर भी पप्पू एवं पप्पू की मां तो अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। अध्यक्षता छोटेलाल राजपूत और संचालन राकेशपाल सिंह ने किया। इस दौरान मनीराम राजपूत, राजेश राजपूत, सत्यपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य राकेश शंखवार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विकास, हेमराज सिंह, धर्मराज सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

वहीं आगरा के एत्मादपुर में हरिसाक्षी ने कहा कि यूपी में पार्टी 265 से ज्यादा सीटें जीतेगी। देश की जनता सुशासन चाहती है। मोदी के प्रधानमंत्री  बनने के बाद देश तरक्की कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें