फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के चार साल : जसराना ब्लॉक में हुआ पुस्तिका का विमोचन

विज्ञापन
जसराना- जसराना ब्लाक में योजनाओं का लोकार्पण करते विधायक एवं अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना। योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जसराना के साथ एका ब्लॉक में प्रशासन द्वारा पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विकास योजनाओं का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम कुमार चंद्र जवालिया एवं तहसीलदार ब्रहमानंद कठेरिया के साथ जसराना ब्लॉक में 70 लाख से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं विकास पुस्तिका का विमोचन करते हुए विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी ने कहा सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही पेयजल समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया है। पाढ़म में हुए कार्यक्रम में बताया कि परीक्षत टीले का 50 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें